38 की उम्र में 20वीं बार प्रेग्नेंट हुई लंकाबाई खराट

एजेंसी - (मुंबई) महाराष्ट्र की एक महिला को लेकर डॉक्टर से लेकर स्वास्थ्य अधिकारी तक सब हैरान हैं। दरअसल, महिला 20वीं बार बच्चे को जन्म देने वाली है। 20 बार प्रेग्नेंट होने की बात जरूर आपको सुनने में अजीब लग रही होगी, लेकिन यह सच है। डॉक्टर भी हैरान हैं। डॉक्टरों ने बताया कि बीड जिले की रहने वाली 38 वर्षीय लंकाबाई खराट खानाबदोश गोपाल समुदाय से है। वह प्रेग्नेंट होने के चलते बीड जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती हुई थी।

जब उससे प्रेग्नेंसी के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वह 20 वीं बार मां बनने वाली है तो डॉक्टर हैरान रह गए। इस बारे में बीड जिला के सिविल सर्जन डॉ। अशोक थोराट ने बताया कि महिला के 11 बच्चे हैं और 38 साल की उम्र में वह 20वीं बार मां बनने वाली है।

इससे पहले अब तक वह 19 बार प्रेग्नेंट हो चुकी है और अब वह फिर सात माह की प्रेग्नेंट है। महिला की सभी जरूरी जांच पूरी कर दी गई है। वह 20वीं बार प्रेग्नेंट हुई है। जच्चा और बच्चा अब तक स्वस्थ हैं। उसे संक्रमण से बचने के लिए स्वच्छता और अन्य बातों की सलाह दी गई है।

डॉक्टर अशोक थोराट ने आगे कहा कि यह पहली बार होगा जब महिला अस्पताल में बच्चे को जन्म देगी।. इससे पहले उसने घर पर ही बच्चे को जन्म दिया था। वहीं, बीड जिला कलेक्टरेट से एक अधिकारी ने बताया कि प्रेग्नेंट महिला लंकबाई खराट बीड जिले के मजलगांव तहसील में केसापुरी इलाके की रहने वाली है। वह गोपाल समुदाय से है जो आमतौर पर भीख मांगने या मजदूरी का काम करते हैं।
Share:

Related Posts:

Search This Blog

Definition List

header ads