80 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार


कैम्पटी- मसूरी
फोटो प्रतीकात्मक
थाना कैम्पटी जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस द्वारा 80 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है। आगामी त्रिस्तरीय सामान्य निर्वाचन 2019 के सापेक्ष कैम्पटी क्षेत्र में निरोधात्मक कार्यवाही हेतु पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में विभिन्न टीमें धर पकड़ हेतु रवाना की गई।
चेकिंग के दौरान अगलाड़ पुल यमुनोत्री मार्ग से अभियुक्त राजकुमार पुत्र भंगी राम यमुनानगर हरियाणा को 80 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मार्क ग्रेविटी व्हिस्की को नाजायज व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया, जिस पर थाना कैम्पटी पर मुकदमा अपराध संख्या 27/ 19 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।
छापेमार टीम में एस आई नन्दलाल, सिपाही रवि चौहान, मनीष वेदवाल और उपेंद्र भण्डारी शामिल रहे।

Share:

Related Posts:

Search This Blog

Definition List

header ads