प्रो0 अलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट की 250वीं जयंती पर नैनीताल में जुटेंगे देश भर के वैज्ञानिक

नैनीताल में 25 से 27 सितंबर तक जुटेंगे देश भर के वैज्ञानिक

नैनीताल: (ब्यूरो)

प्रो0 अलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट (Alexander von Humboldt) की 250वीं जयंती पर नैनीताल में 25 से 27 सितंबर तक देश भर के वैज्ञानिक जुटने जा रहे हैं। दरअसल महान भूगोलविद प्रो0 अलेक्जेंडर वॉल हम्बोल्ट की 250वीं जयंती पर उत्तराखंड हम्बोल्ट हाउस में व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया है। जिसमें पर्यावरण, पानी व जलवायु के मसले पर विस्तार से चर्चा होगी। इस कार्यक्रम में करीब डेढ़ सौ वैज्ञानिकों व शोधार्थियों के शामिल होने की संभावना है।

हम्बोल्ड फाउंडेशन जर्मनी से प्रायोजित इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रो. बीएस कोटलिया ने बताया कि व्याख्यान माला उत्तराखंड प्रशासनिक अकादमी में होगी। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी वैज्ञानिक देश के तमाम हिस्सों में जलवायु, पर्यावरण व जल से संबंधित शोध कार्यो में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक शोध कार्यों के आधार पर खतरे को लेकर चेता चुके हैं।

प्रो0 कोटलिया के अनुसार कांफ्रेंस में हिमालयी ग्लेशियर व उन पर जलवायु परिवर्तन का असर, संबंधित जल संकट, जलाशयों, कैंसर जैसी बीमारियों का जनक भूमिगत जल प्रदूषण, झीलों पर पड़ते प्रभावों पर आधारित शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे।

अलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट के बारे में: दुनिया के सबसे प्रसिद्ध वैज्ञानिकों में से एक अलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट का जन्म बर्लिन में 250 साल पहले 14 सितंबर, 1769 को हुआ था। विस्तृत विकिपीडिया में

Share:

Search This Blog

Archives

Definition List

header ads