पूर्व अंतर्राष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने कराया मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी के खिलाफ केस दर्ज

21 September 2019 लखनऊ/अयोध्या

आपसी विवाद के चलते पूर्व निशानेबाज़ वर्तिका सिंह ने बाबरी मस्जिद मामले के मुद्दई इकबाल अंसारी के खिलाफ शुक्रवार शाम मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल निशानेबाज वर्तिका की याचिका के बाद थाना राम-जन्म भूमि में बाबरी मस्जिद के मुद्दई इकबाल अंसारी और एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने धारा 147, 504, 505 (2) और 506 के तहत राम जन्मभूमि थाने में केस दर्ज किया गया है। वर्तिका सिंह ने धारा 156/3 के तहत न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय, फैजाबाद न्यायालय में ये याचिका दायर की थी। उन्होंने देशद्रोह और कई अन्य मामलों को लेकर ये याचिका दायर की थी।

ज्ञातव्य है कि कुछ दिन पूर्व अंतर्राष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी के घर पहुंची थीं। जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया था। मामले में इकबाल अंसारी ने वर्तिका सिंह के खिलाफ राम जन्म भूमि थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने वर्तिका सिंह को कस्टडी में लेकर लखनऊ भेजा था। मामले में वर्तिका सिंह की तरफ से सुप्रीम कोर्ट की वकील संगीता सिंह पैरवी कर रही हैं।

Share:

Related Posts:

Search This Blog

Definition List

header ads