इस बार सेव महोत्सव में फोटो गैलरी रहेगी आकर्षण का केंद्र - आशीष

उत्तरकाशी (गढ़ निनाद ब्यूरो)

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कहा कि 8 व 9 अक्टूबर को होने वाले सेव महोत्सव में इस बार फोटो गैलेरी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

*सेब महोत्सव को टूरिज्म के साथ जोड़ते हुए पर्यटकों को लामा टिकरी (हार्षिल) की ट्रेंकिंग भी कराई जाएगी।*

इस हेतु जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों से कहा कि वे अपनी ज़िम्मेदारी व दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। ताकि सेब महोत्सव को भव्य रूप दिया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि सेब महोत्सव में विभिन्न प्रजाति के सेब की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। स्थानीय वागवानों को सेब के बारे में विस्तृत जानकारी मुहैया कराने हेतु सेब विषेशज्ञों व वैज्ञानिकों के द्वारा आधुनिक तकनीकी के बारे में बारीकी से जानकारी दी जाएगी।ताकि जनपद के प्रगतिशील किसान व बागवान काश्तकारी में नई आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए अपनी आर्थिकी और मजबूत कर सके।

इसके साथ ही पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति से रूबरू कराने हेतु पारम्परिक परिधानों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। ताकि बाहरी पर्यटक हमारी संस्कृति से भी विज्ञ हो सके।जिलाधिकारी ने सेब महोत्सव के सफल सम्पादन हेतु नोडल व विभागीय अधिकारियों को त्रूटिरहित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

Share:

Related Posts:

Search This Blog

Definition List

header ads