त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण को पोलिंग पार्टियां रवाना

नई टिहरी * गढ़ निनाद

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2019 के अन्तर्गत तृतीय चरण के मतदान कार्यक्रम को सम्पादित करवाने हेतु जनपद टिहरी के विकास खण्ड नरेन्द्रनगर में सभी 135 पोलिंग पार्टियां एवं विकास खण्ड देव प्रयाग में सभी 113 पोलिंग पार्टियां 14.10.2019 को रवाना होने के बाद उसी दिन सम्बन्धित मतदेय स्थलों पर पहुंच गयी।

विकास खण्ड कीर्तिनगर में कुल 108 पोलिंग पार्टियों में से 7 पोलिंग पार्टियां 14.10.2019 को रवाना होने के बाद उसी दिन सम्बधित मतदेय स्थलों पर पहुच गयी थी। आज15.10.2019 को विकास खण्ड कीर्तिनगर की शेष 101 पोलिंग पार्टियां सम्बनिधत मतदेय स्थलों को रवाना हुई जिनमें से 50 पोलिंग पार्टियां सम्वन्धित मतदेय स्थलों पर पहुंच गयी हैं जबकि 51 पोलिंग पार्टियां गन्तव्य पर पहुंचने हेतु मार्गों पर है।

Share:

Related Posts:

Search This Blog

Definition List

header ads