रामगंगा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ हुई जवान की अंत्येष्टि

डीडीहाट*गढ़ निनाद ब्यूरो*

रामगंगा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ हुई जवान की अंत्येष्टि

उत्तराखंड की डीडीहाट तहसील के ग्राम नानपापू निवासी भारतीय सेना के जवान जगदीश पानू की सोमवार को स्थानीय रामगंगा घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। जगदीश का दो दिन पहले आकस्मिक निधन हो गया था। 42 वर्षीय जगदीश सिंह पानू, सेना के दिल्ली हेडक्वाटर (एडीजी) में सूबेदार (एसकेटी क्लर्क) पद पर तैनात थे। बीते 11 अक्टूबर को सूबेदार जगदीश का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। उन्हें तत्काल आर्मी बेस अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया। बीते रोज 26 अक्टूबर को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

जब जवान के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव नानपापू लाया गया तो गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जगदीश का पार्थिव शरीर देखकर मां व पत्नी बेसुध हो गए। सोमवार की सुबह थल स्थित रामगंगा घाट पर नम आंखों से जगदीश का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। 10 सिख रेजीमेंट चर्मा से ले. वीरेंद्र मोरे के नेतृत्व में पहुंचे जवानों ने जगदीश को अंतिम सलामी दी। चिता को मुखाग्नि जगदीश के 13 वर्षीय पुत्र रोहित व बड़े भाई दिनेश सिंह पानू ने दी। जगदीश अपने पीछे एक पुत्र, एक पुत्री, पत्नी व माता को बिलखता छोड़ गए हैं।

अन्य खबरें: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल पर पढ़े

Share:

Related Posts:

Search This Blog

Definition List

header ads