महर्षि वाल्मीकि जंयती पर सोनिया गांधी ने पूजा के बाद शोभा यात्रा को किया रवाना

नई दिल्ली*गढ़ निनाद ब्यूरो।

सोनिया गांधी ने महर्षि वाल्मीकि जंयती पर पूजा के बाद शोभा यात्रा को किया रवाना। देश वासियों को वाल्मीकि जंयती पर दी शुभकामनाएं।

सोनिया गांधी ने रविवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंति के अवसर पर एक आवास से शोभा यात्रा को रवाना किया। सोनिया गांधी ने रीति रिवाज के अनुसार, अनुष्ठान भी किया। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।हाल ही में चार प्रदेशों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिनमें दिल्ली भी शामिल है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल वाल्मीकि वोट बैंक को अपना पक्ष में करने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुल्तानपुरी के वाल्मीकि मंदिर व वजीरपुर जेजे कॉलोनी में आयोजित महर्षि वाल्मीकि प्रकाशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि मेरा सपना है कि दलित समाज के बच्चे पढ़ लिख कर डॉक्टर और इंजीनियर बने।उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने भगवान राम के पुत्रों लव-कुश को शिक्षा दी।

केजरीवाल ने कहा कि दलित समाज का बच्चा मेडिकल, इंजीनियरिंग या किसी अन्य कोर्स की तैयारी के लिए कोचिंग करना चाहता है, उसकी कोचिंग का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी।उन्होंने कहा कि आज सीएम और दलित समाज का बच्चा साथ पढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर का जो सपना था, वही मेरा भी है।

देहरादून*गढ़ निनाद* मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दी हैं।

वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रामायण जैसी कालजयी रचना के माध्यम से विश्व को सत्य, कत्र्तव्यनिष्ठा एवं सन्मार्ग पर चलने का मार्ग दिखाया है। भगवान श्री राम का आदर्श जीवन समाज के लिए प्रेरणास्पद है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के लिए महर्षि वाल्मीकि का उदार दृष्टिकोण प्रेरणादायी है। महर्षि वाल्मीकि की रचनाएं समाज को आज भी प्रेरित करती हैं।हमें उनकी शिक्षाओं को अपनाकर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में मददगार बनना होगा।

Share:

Related Posts:

Search This Blog

Definition List

header ads