उत्तराखण्ड चंडीप्रसाद भट्ट को मिलेगा इंदिरा गांधी सम्मान

नई टिहरी * गढ़ निनाद।

उत्तराखण्ड चंडी प्रसाद भट्ट को मिलेगा इंदिरा गांधी सम्मान। मशहूर पर्यावरणविद और समाजसेवी चंडी प्रसाद भट्ट। चंडी प्रसाद भट्ट किसी पहचान के मोहताज नहीं है, पर्यावरण संरक्षण के लिए उन्हें कई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है। इस साल उन्हें राष्ट्रीय एकता के लिए इंदिरा गांधी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। ये अवॉर्ड कांग्रेस की तरफ से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के सम्मान में हर साल दिया जाता है। इस साल ये सम्मान राष्ट्रीय एकता के लिए चंडीप्रसाद भट्ट को दिया जाएगा।

31अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चंडी प्रसाद भट्ट को ये सम्मान देंगी। 31 अक्टूबर को दिल्ली के जवाहर भवन में होने वाले कार्यक्रम में पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट को सम्मानित किया जाएगा।पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट चमोली के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 1964 में गोपेश्वर में दशोली ग्राम स्वराज्य संघ की स्थापना की थी। यह वही संगठन था जो कि उत्तराखंड के चिपको आंदोलन का सूत्रधार बना।

चंडी प्रसाद भट्ट को साल 1982 में कम्युनिटी लीडरशिप के लिए रमन मैगससे सम्मान मिल चुका है। साल 2005 में वो पद्म भूषण से सम्मानित हुए, साल 2014 में उन्हें गांधी शांति सम्मान से नवाजा गया। अब 31 अक्टूबर को उन्हें राष्ट्रीय एकता के लिए इंदिरा गांधी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस अवॉर्ड में सम्मान पत्र के साथ 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है।

Share:

Search This Blog

Archives

Definition List

header ads