चम्बा के पास मैक्स दुर्घटना में 1 की मौत 10 घायल

नई टिहरी * गढ़ निनाद

चम्बा टेहरी गढ़वाल के आशा चमन होटल के पास ऋषिकेश रोड पर एक मैक्स गाड़ी संख्या UK14TA-0957 आज12:30 बजे अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकराकर पलट गयी।मैक्स को ड्राइवर कुंवर सिंह राणा निवासी कोरदी थाना लम्बगाव चला रहा था ।जिसमे उक्त के रिस्तेदार बैठे हुए थे।गाड़ी महरगांव लंबगांव से वोटिंग करने के उपरांत ढालवाला ऋषिकेश वापस जा रही थी।घायलों को पुलिस की मदद से उपचार हेतु मसीह अस्पताल चम्बा भिजवाया गया है। जिनमें से एक की मौत हो गई है,बाकि लोगों को हल्की चोटे आयी है जिनका विवरण निम्नवत है।

मृतक

1- कु० कविता विष्ट पुत्री संतोष सिंह बिष्ट निवासी रैका पट्टी रमोली थाना लम्बगाव उम्र 20 वर्ष

घायलो के नाम-

  1. कुवरसिंह राणा पुत्र इन्द्रसिंह राणा हाल निवास ढालवाला मुनीकीरेती (ड्राइवर)।
  2. श्रीमती उजला देवी पत्नी कुंवर सिंह निवासी कोरदी हाल निवास ढाल वाला उम्र 44 वर्ष।
  3. श्री महिपाल सिंह पुत्र रायचंद सिंह निवासी रेैका थाना लम्बगाव उम्र 40 वर्ष।
  4. श्रीमती दरवा देवी पत्नी महिपाल सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 36 वर्ष।
  5. कुमारी मनीषा पुत्री महिपाल सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 22 वर्ष।
  6. गणेश श्री गणेश बिष्ट पुत्र पदम सिंह बिष्ट निवासी उपरोक्त उम्र 29 वर्ष।
  7. श्रीमती चंद्रभागा देवी पत्नी उमेद सिंह नेगी निवासी मेहर गांव थाना लमगांव उम्र 50 वर्ष।
  8. श्रीमती भगवानी देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह नेगी निवासी मेहर गांव थाना लम्बगांव उम्र 40 वर्ष।
  9. श्रीमती रजनी देवी पत्नी दिनेश कंडियाल निवासी कंडियाल गांव थाना लम्बगांव उम्र 22 वर्ष।
  10. श्रीमती प्रियंका देवी पत्नी शूरवीरचंद निवासी रमोलगांव थाना लम्बगांव उम्र 23 वर्ष।

Share:

Related Posts:

Search This Blog

Definition List

header ads