पिथौरागढ़ उपचुनाव में मंजू लुंठी होंगी कांग्रेस प्रत्याशी

नई टिहरी*गढ़ निनाद,5नवम्बर 2019

पिथौरागढ़ उपचुनाव में मंजू लुंठी होंगी कांग्रेस प्रत्याशी

भाजपा से चन्द्रा पन्त से होगा मुकाबला

आखिरकार बड़ी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस ने मंजू लुंठी को पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित किया है।वहीं भारतीय जनता पार्टी ने प्रकाश पंत की पत्नी चन्द्रा पंत को इस उपचुनाव में अपना प्रत्याशी पूर्व में ही घोषित कर दिया था। कांग्रेस इस सीट से पूर्व विधायक मयूख महर को चुनाव लड़ाना चाहती थी। किंतु मान मनोबल के बाद भी उनका चुनाव लड़ने से इंकार करने पर कांग्रेस उहापोहा की स्थिति में आ गयी थी।

मयूख महर के ना करने पर कांग्रेस से कई उम्मीदवारों ने ताल ठोक दी। मयूख को मनाने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह विपक्ष के नेता इन्द्रा हृदयेश व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल पिथौरागढ़ पहुचें पर उन्हें सफलता नहीं मिली। कांग्रेस ने मंथन करने के बाद पिथौरागढ़ विधानसभा के उप चुनाव के लिए अंजू लुंठी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदेश ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं व पिथौरागढ़ के पार्टी नेताओं से व्यापक विचार विमर्श के बाद यह निर्णय किया है। लुंठी पूर्व में ब्लॉक प्रमुख भी राह चुकी हैं। वर्तमान में जिला पंचायत पिथौरागढ़ की निर्विरोध सदस्य निर्वाचित हुई हैं।

पूरी खबर: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल पर पढ़े

Share:

Related Posts:

Search This Blog

Definition List

header ads