केंद्रीय मंत्री डा0 हर्षवर्धन ने डीज़ल प्रायोगिक संयंत्र का किया उदघाटन

देहरादून-ग0नि0राज्य ब्यूरो। केंद्रीय मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, देहरादून में अपशिष्ट प्लास्टिक से डीजल प्रायोगिक संयंत्र का उद्घाटन किया। संयंत्र में एक टन प्लास्टिक कचरे से 800 लीटर डीजल बनेगा। 
     इस संयंत्र की स्थापना से जहां  प्लास्टिक से मुक्ति मिलेगी वहीं पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा। डाॅ. हर्ष वर्धन ने कहा कि कई वर्षों के शोध के बाद आईआईपी अब प्लास्टिक से बड़े पैमाने पर डीजल व पेट्रोल उत्पादन करने जा रहा है। इससे देश में पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर अन्य देशों पर निर्भरता कम होगी। 
     मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्लास्टिक के उत्पादों से डीजल बनाने की विधि आई आई पी के वैज्ञानिकों की बड़ी उपलब्धि है।
Share:

Related Posts:

Search This Blog

Definition List

header ads